Mega air show: काशी के घाटों पर दिखेगा वायुसेना का रोमांच, 100 से ज्यादा विमान दिखाएंगे करतब


Mega air show: वाराणासी में गंगा घाटों पर भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 22, 23 और 25 अक्टूबर को मेगा एयर शो होने जा रहा हैं। वहीं इस भव्य आयोजन में 100 से अधिक एयरक्राफ्ट गंगा के ऊपर से उड़ान भरेंगे और लोगों को अपना रोमाचंक करतब दिखाएगे. लोग घाट की सीढ़ियों और गंगा पार रेती से इस शो का आनंद ले सकेंगे।

20 लाख लोगों की होगी भागीदारी

आपको बतादें कि जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल समेत बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लगभग 20 लाख लोगों की भागीदारी की उम्मीद है। ऐसे में Mega air show के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई राष्ट्रीय नेताओं, की आने की उम्मीद है.

Mega air show: तैयारियों में जुटा प्रशासनिक महकमा

वहीं Mega air show में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैयारियों में प्रशासनिक महकमा जुटा हुवा हैं. इसमें भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सड़क, पार्किंग, बिजली, पेयजल, ड्रोन निगरानी, बैरकेडिंग, स्वास्थ्य सुविधा, फायर ब्रिगेड, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था होगी। अनुमान है कि पूरी तैयारी पर लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो सकते हैं।


बतातें चलें कि मध्य वायु कमान प्रयागराज के ग्रुप कैप्टन जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में स्थानीय अधिकारियों की बैठक सर्किट हाउस सभागार में हुई थी। जिसको लेकर ग्रुप कैप्टन ने कहा था कि एयर शो Mega air show के लिए अधिक से अधिक विभागों को जोड़ा जाए।वहीं एयरफोर्स ने ड्रोन उड़ाने पर रोक के लिए पुलिस अधिकारियों को फुलप्रूफ योजना बनाने के लिए निर्देश दिए। 

घाट की सीढ़ियों पर जमी मिट्टी हटाना बड़ी चुनौती

गौरतलब हैं कि Mega air show की तैयारों को बस कुछ दिन बचा हुआ हैं. वहीं गंगा में जलस्तर सामान्य होने के बावजूद भी सीढ़ियां के पास सिल्ट जमा हुआ हैं. जिसको लेकर नगर निगम लगातर विशेष टीम के साथ सफाई अभियान कर रही हैं.

100 से अधिक लड़ाकू विमान लेंगे भाग

बतादें कि मेगा Mega air show में 100 से अधिक लड़ाकू विमान व हेलीकाप्टर और एरोबेटिक टीमें आसमान में करतब दिखाएंगी। विमान बाबतपुर एयरपोर्ट के अलावा प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, गाजीपुर से उड़ान भरेंगे। यह शो प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से ढाई बजे के तक होगा।

ये भी पढ़ें:- Ganjari Stadium का शेड्यूल तैयार, पीएम मोदी काशी को देंगे सौगात,

वहीं इस बार Mega air show काशी में करने के पीछे का उद्देश्य ये है कि पूर्वांचल, बिहार तक के युवाओं को सेना के जवानों के हैरतअंगेज करतब के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है।

Post a Comment

0 Comments